ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। हिंदू और मुस्लिम पक्ष की तरफ से कुल 7 याचिकाओं पर सुनवाई होगी हिंदू पक्ष की मांग है कि वजू खाना का सर्वे हो ताकि ये साफ हो सके कि यह फव्वारा है या शिवलिंग।
बता दें कि हिंदू पक्ष की ओर से दाखिल की गई याचिका पर 22 नवंबर को सर्वोच्च न्यायालय ने ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को नोटिस जारी किया था। इस नोटिस पर भी सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई होनी है।
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के 2022 में दिए गए एक आदेश के मुताबिक वजूखाने वाला क्षेत्र अभी सील है और अब हिन्दू पक्ष इस आदेश में बदलाव की मांग कर रहा है।